Thursday, June 4, 2026
HomeबॉलीवुडPahlaj Nihalani Death Reason: सामने आई पहलाज निहलानी के निधन की वजह,...

Pahlaj Nihalani Death Reason: सामने आई पहलाज निहलानी के निधन की वजह, इस बीमारी से परेशान


Last Updated:

Pahlaj Nihalani Death Reason: आंखें’, ‘शोला और शबनम’, ‘इल्जाम’ और ‘रंगीला राजा’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण करने वाले फिल्ममेकर पहलाज निहलानी नहीं रहे. 76 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन का कारण क्या है, ये भी सामने आ गया है.

Zoom

पहलाज निहलानी काफी वक्त से बीमार थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने अनुभवी फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया. 76 साल की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. निहलानी के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच उनके निधन की असल वजह भी सामने आ गई है.

जानकारी के मुताबिक, पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से लीवर संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के विले पार्ले स्थित प्रसिद्ध नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण गुरुवार को उन्होंने अंतिम आखिरी सांस ली.

गोविंदा के करियर को संवारने में निभाई मुख्य भूमिका

पहलाज निहलानी दशकों तक बॉलीवुड का एक बेहद जाना-पहचाना चेहरा रहे. एक निर्माता के रूप में उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं. इनमें ‘आंखें’, ‘शोला और शबनम’, ‘इल्ज़ाम’, ‘अंदाज़’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं. उन्हें विशेष रूप से सुपरस्टार गोविंदा के साथ उनके लंबे जुड़ाव के लिए याद किया जाता है. गोविंदा के शुरुआती करियर को संवारने और उन्हें बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इंडस्ट्री में स्थापित करने में पहलाज निहलानी ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी.

विवादों और सुर्खियों में रहा सेंसर बोर्ड का कार्यकाल

फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी साल 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे. उनके इस कार्यकाल ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनके समय में फिल्मों के सर्टिफिकेशन और कट्स को लेकर लिए गए कई फैसलों ने तूल पकड़ा था, जिसके बाद भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप, रचनात्मक स्वतंत्रता और सेंसर बोर्ड की भूमिका को लेकर फिल्म निर्देशकों और उनके बीच लंबी बहस छिड़ गई थी. इसके बावजूद उन्होंने हमेशा अपने नियमों को सख्ती से लागू रखा.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments