Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में वाटर पार्क में गोता लगाते युवक घायल: सिर में...

शाजापुर में वाटर पार्क में गोता लगाते युवक घायल: सिर में चोट लगी, गंभीर हालत में इंदौर रेफर – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के पनवाड़ी गांव स्थित ड्रीम फन वैली वाटर पार्क में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नहाते समय गोता लगाते हुए उसका सिर किसी कठोर सतह से टकरा गया, जिसके बाद वह पानी में डूबने लगा। घटना के समय मौजूद दोस्तों और वाटर पार्क कर्मचारियों ने तुरंत युवक को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ जिले का निवासी है घायल युवक घायल युवक की पहचान राजगढ़ जिले के भेसवा माताजी निवासी सुनील के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर पार्क आया था। जानकारी के अनुसार, पूल में गोता लगाते समय उसके माथे पर गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया और पानी में डूबने लगा। गंभीर हालत में इंदौर रेफर शाजापुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का उपचार इंदौर में जारी है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments