भास्कर संवाददाता | भिंड जिले की नदियों पर रेत का अवैध खनन लगातार जारी है। खनिज विभाग और प्रशासन की निगरानी के बावजूद रेत माफिया रात के अंधेरे में मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं। इससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। यह बात मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कही। उन्होंने कहा कि नदी के सीने को चीरने के लिए पनडुब्बी, नाव और भारी-भरकम पोकलेन मशीनों का लगातार उपयोग किया जा रहा है। अवैध रूप से रेत निकालने के कई वीडियो मेरे पास मौजूद हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण सिंध नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में गहरे-गहरे जानलेवा गड्ढे हो गए हैं।खैरा श्यामपुरा गांव दहशत और परेशानी के साए में जीने को मजबूर है। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह, संतोष त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, अनिल भारद्वाज, पानसिंह सुमन, मनीष पुरोहित, दीपक शर्मा,रामजीलाल शाक्य,नयन सिंह राजावत,शिवशंकर भदौरिया, बॉबी तोमर, यतेंद्र, सोनू बौद्ध आदि मौजूद रहे।
Source link
पोकलेन मशीनों से निकाला जा रहा है रेत – Bhind News
RELATED ARTICLES

