Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में आज लगे सहयोग शिविर: प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल पहुंचे,...

मधुबनी में आज लगे सहयोग शिविर: प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल पहुंचे, 26 पंचायतों में सुनी जाएंगी समस्याएं, मौके पर होगा समाधान – Madhubani News




मधुबनी जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल पंडौल इस शिविर में भाग लेने के लिए मधुबनी पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह शिविर जिले की 26 पंचायतों और सभी नगर निकाय क्षेत्रों के 15 वार्डों में आयोजित होगा। सीधा संवाद स्थापित करना भी शिविर का लक्ष्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसके साथ ही, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और जनता तथा प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना भी शिविर का लक्ष्य है। जानकारी के अनुसार, सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार हरलाखी प्रखंड की पिपरौन पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया
शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद और आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments