Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानउदयपुर-गोगुंदा हाइवे पर खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट: 100 करोड़ की स्वीकृति...

उदयपुर-गोगुंदा हाइवे पर खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट: 100 करोड़ की स्वीकृति और टेंडर के बाद शुरू हुआ काम, 10 महीनों में 15 बड़े हादसे हो चुके – Udaipur News


गोगुंदा- पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट अब पूरी तरह से खत्म होंगे, ताकि हादसों में कमी आ सके।

उदयपुर में हादसों के हाईवे के नाम से जाने वाले गोगुंदा- पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे के ब्लैक स्पॉट अब पूरी तरह से खत्म होंगे, ताकि हादसों में कमी आ सके। केंद्र सरकार ने ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 99 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। टेंडर का काम पूरा

.

दरअसल पिछले 5 महीनों में इस हाई-वे पर लगभग हर सप्ताह कोई न कोई बड़ा हादसा हुआ है। कहीं रोड बनाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही ने जान ली तो कहीं तेज रफ्तार और खस्ताहाल रोड की स्थिति ने लोगों की जिंदगी छीन ली। उदयपुर से बेकरिया तक कई तकनीकी खामियां और अवैज्ञानिक तरीके से रोड के बनने से हादसे होते रहे। हालांकि हादसों के पीछे यातायात नियमों का उल्लंघन सामने आया। ग्रामीणों ने हादसों की प्रमुख वजह हाईवे पर बने कई कट को माना है।

उदयपुर-गोगुंदा हाइवे पर इस तरह के कई कट है, जहां अचानक गाड़ी आने से हादसे हो जाते है।

उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस समस्या से अवगत करवाया था। केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के सुधारीकरण व निवारण के लिए हाईवे 27 और 48 के लिए 99 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी। अब टेंडर पूरे होने के बाद इन ब्लैक स्पॉट खत्म करने का काम भी शुरू हो चुका है। रावत ने बताया कि उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर जिले के 5 स्पॉट के लिए भी मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा चुका हैं। उम्मीद हैं कि जल्द इसकी भी स्वीक‌ृति मिलने के बाद काम शुरू करवाएंगे।

उदयपुर-पिंडवाड़ा मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर रहेगा फोकस

इन कार्यों का मकसद गाड़ियों को सड़क से बाहर जाने या रॉग साइड में जाने से रोकना है, जिससे हादसों को कम किया जा सकेगा।

– उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर भादवी गुढ़ा, गोगुंदा के जगलिया महुड़ी, पिलका बेकरियों के यहां और मालवा चौरा के टनल के आगे का मार्ग।

– भादवी गुढ़ा में पहाड़ी को काट कर हाईवे मार्ग चौड़ा होगा।

– गोगुंदा में जगलिया महुडी और बेकरिया के पिलका में ब्रिज बनाया जाएगा। – मालवा चौरा टनल के आगे हाईवे पर मेटल बीम क्रैश बैरियर का काम होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments