गुवाहाटी के एल. गोपाल ज्वैलर्स के ऑनर जगमोहन सोनी ने प्रधानमंत्री की उस अपील का समर्थन किया है, जिसमें कच्चा सोना खरीदने से बचने की बात कही गई थी। जयपुर में नए शोरूम के उद्घाटन के दौरान सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ज्वेलरी खरीदने से मना नहीं किया, बल्कि रॉ गोल्ड की खरीद कम करने का संदेश दिया है, क्योंकि भारत में बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से इंपोर्ट होता है और उसका भुगतान डॉलर में करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि भारत हर साल करीब 700 टन सोना विदेशों से इंपोर्ट करता है। ऐसे में यदि लोगों के घरों में रखा पुराना सोना बाजार में आए तो इससे देश के बाजार को मजबूती मिलेगी और इंपोर्ट पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में जो बात कही गई है, उसका पालन किया जाना चाहिए।
असम-बंगाल की ज्वेलरी को जयपुर में मिलेगा नया बाजार
जगमोहन सोनी ने बताया कि एल. गोपाल ज्वैलर्स का हेड ऑफिस गुवाहाटी में है और व्यापार विस्तार के उद्देश्य से जयपुर में नए शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि असम और बंगाल की पारंपरिक ज्वेलरी को प्रमोट करने के लिए यह आउटलेट खोला गया है।
उन्होंने बताया कि उनके यहां अधिकतर ज्वेलरी हैंडमेड है, जिसे असम और बंगाल के कारीगर तैयार करते हैं। इसके साथ ही जयपुर की खास कुंदन, पोल्की और जड़ाऊ ज्वेलरी भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
सी-स्कीम में नए शोरूम का उद्घाटन
एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा. लि. के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित लक्ष्मी पथ, अशोक मार्ग पर किया गया। उद्घाटन समारोह में उद्योग जगत से जुड़े लोग, ग्राहक और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
शोरूम में गोल्ड, डायमंड, कुंदन, पोल्की और ब्राइडल ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन रखा गया है। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और नई डिजाइनों की श्रृंखला भी पेश की गई।
Source link

