Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबिजली कटौती हंगामे के दौरान पुलिस से नोकझोक, VIDEO: सीतापुर में...

बिजली कटौती हंगामे के दौरान पुलिस से नोकझोक, VIDEO: सीतापुर में लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने सीढ़ी फेंककर खदेड़ा – Sitapur News




सीतापुर में शहर में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में मंगलवार देर रात उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर सड़क पर विभाग की सीढ़ी लगाकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से शहर में बिना किसी सूचना के घंटों बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न आने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय लगातार बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाम और हंगामे की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। लोगों का कहना था कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। स्थिति बिगड़ती देख इंस्पेक्टर ने सड़क पर रखी सीढ़ी को हटवाकर फेंक दिया और लोगों को सड़क खाली करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जमीन में लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जिसके बाद देर रात जाम समाप्त कराया जा सका। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के कारण ट्रांसपोर्ट चौराहे के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और बिजली विभाग से समस्या के समाधान के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments