Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजमीन विवाद में चले तलवार, चाकू और डंडे; वीडियो: फौजी समेत...

जमीन विवाद में चले तलवार, चाकू और डंडे; वीडियो: फौजी समेत 5 पर केस; दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की – Satna News




सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के कंदवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। दोनों पक्षों में तलवार, चाकू और डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी मंगलवार दोपहर को घटना का वीडियो सामने आया। रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर फौजी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पांच लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद पहले पक्ष के राजकिशोर तिवारी ने बताया कि उनके परिवार और गांव के ही पंकज तिवारी, मुनेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी तथा अभिषेक तिवारी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते 25 मई की शाम करीब 6 बजे उनकी माता तुलसी देवी घर के दरवाजे पर बैठी थीं। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए घर के भीतर घुस आए। तलवार और चाकू लेकर पहुंचे आरोपी शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति तलवार लेकर पहुंचा था, जबकि अन्य लोग डंडे और चाकू जैसे हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने परिवार के सदस्य नमन तिवारी पर हमला करने का प्रयास किया। विरोध करने पर शिकायतकर्ता, उनकी माता और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल पक्ष थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फौजी पंकज तिवारी, मनीष तिवारी, मुनेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी और अभिषेक तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम कंदवा में दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि छुट्टी पर घर आए फौजी पंकज तिवारी पर हमला किया गया। हमले का आरोप राजकिशोर तिवारी, अभय तिवारी, अंशु तिवारी, नमो तिवारी और धीरू तिवारी पर लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments