Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशहडोल में पेट्रोल पंप कर्मियों पर मारपीट का आरोप: एसडीएम से...

शहडोल में पेट्रोल पंप कर्मियों पर मारपीट का आरोप: एसडीएम से की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज जांचने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग – Shahdol News




शहडोल जिले के ब्यौहारी निवासी दलबीर पटेल ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ब्यौहारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पेट्रोल भरवाने के दौरान हुआ विवाद ज्ञापन के अनुसार, 30 मई 2026 की रात दलबीर पटेल जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित गुप्ता फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरुणोदय द्विवेदी और शक्तिमान तिवारी से विवाद हो गया। दलबीर पटेल का आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। कार्रवाई नहीं होने का आरोप पटेल का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान भी पूरी जानकारी दर्ज नहीं की गई और उनकी बातों को सही तरीके से रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया। सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग ज्ञापन में दलबीर पटेल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखकर उसकी जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल पंप पर तेल वितरण में कथित अनियमितताओं और लापरवाही की भी जांच कराने की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी दलबीर पटेल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments