Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसांसद रवि किशन के खिलाफ की झूठी बयानबाजी: गोरखपुर में 3...

सांसद रवि किशन के खिलाफ की झूठी बयानबाजी: गोरखपुर में 3 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज, निजी सचिव ने की शिकायत – Gorakhpur News




गोरखपुर के सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी अकाउंट्स रवि किशन को लेकर भ्रम फैलाने वाले बयानबाजी करते हैं। जिससे उनकी छवि खराब होती है। साथ ही समर्थकों और आम लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। आरोपियों में “गोरखपुर वाले मिश्रा जी”, “Lucky Talks” और “S Sandhya” का एकाउंट शामिल है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है। जानिए पूरा मामला…
गोरखपुर के रामगढ ताल में सोमवार देर रात सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी एक FIR दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने तीन सोशल मीडिया अकाउंट पर सांसद के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का दावा किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और सार्वजनिक माध्यमों से सांसद रवि किशन के खिलाफ झूठ, भ्रम फैलाने वाले और मानहानिकारक बातें पब्लिश कर रहे हैं। इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों की ओर से जानबूझकर ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है। जिससे आम लोगों में भ्रम फैले और सांसद की छवि प्रभावित हो। इन अकाउंट्स पर FIR इस तरह की बयानबाजी से समर्थकों और आम लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंच रहा है। निजी सचिव ने पुलिस से “गोरखपुर वाले मिश्रा जी”, “Lucky Talks” और “S Sandhya” नाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। रामगढ़ताल इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments