Monday, May 25, 2026
Homeबॉलीवुडतुषार कपूर की डेब्यू फिल्म को पूरे हुए 25 साल, सुपरहिट से...

तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म को पूरे हुए 25 साल, सुपरहिट से रखा था कदम, शेयर की पुरानी यादें


Last Updated:

जितेंद्र के बेटे और एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने 25 साल पहले फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. स्टारकिड की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, लेकिन फिर वो इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाए. एक्टर लीड रोल में खुदको स्थापित नहीं कर पाए. आज डेब्यू फिल्म के 25 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी.

 नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने 2000 के दशक के बॉलीवुड प्रेमियों को फिर से पुरानी यादों में पहुंचा दिया.तुषार कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साल 2001 के पुराने सिनेमा टिकटों का एक खास कोलाज शेयर किया.

इन टिकटों में मुंबई के कई मशहूर सिंगल स्क्रीन थिएटरों के शो शामिल थे, जहां उस दौर में फिल्म देखने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं. उस समय मल्टीप्लेक्स कल्चर इतना आम नहीं था और बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का अनुभव दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं माना जाता था. तुषार ने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘मुझे कुछ कहना है के 25 साल – 25/5/2001’ और साथ में दिल वाला इमोजी भी लगाया.

सुपरहिट थी तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म

साल 2001 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से तुषार कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जबकि उनके साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था और इसे वाशु भगनानी ने अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अमरीश पुरी, रिंकी खन्ना, आलोक नाथ और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे.

एक्टर ने शेयर किए फिल्म के पुराने टिकट

तुषार कपूर ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

छा गई थी हल्की-फुल्की लव स्टोरी

फिल्म की कहानी एक शर्मीले और साधारण युवक के इर्द-गिर्द घूमती थी, जो अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत जुटाने की कोशिश करता है. उस समय फिल्म की मासूम प्रेम कहानी और हल्का-फुल्का पारिवारिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था. खासतौर पर इसके गाने ‘रब्बा मेरे रब्बा’ और ‘दुपट्टा’ सुपरहिट साबित हुए और आज भी 2000 के दशक के लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिने जाते हैं.

ऑडियंस ने लुटाया प्यार

‘मुझे कुछ कहना है’ की सफलता के बाद तुषार कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इस जोड़ी पर दोबारा दांव लगाया था. फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के बाद तुषार कपूर और करीना कपूर को ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ में साथ देखा गया था, लेकिन ये फिल्म पहली फिल्म की सफलता को दोहरा नहीं पाई थी. दोनों ने गोलमाल रिटर्न्स में भी स्क्रीन शेयर किया था. करीना ने तुषार की फिल्म क्या लव स्टोरी है के गाने ‘इट्स रॉकिंग’ में स्पेशल अपीयरेंस भी दी थी.

तुषार कपूर दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और निर्माता शोभा कपूर के बेटे हैं. हालांकि स्टार परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की. उनके करियर का सबसे सफल दौर गोलमाल सीरीज के साथ आया, जहां उन्होंने ‘लकी’ नाम के बेहद मजेदार किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments