Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यबिहाररोहिणी बोली- भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी है: सीएम...

रोहिणी बोली- भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी है: सीएम के हरे गमछे वाले बयान पर पप्पू बोले, प्लीज सम्राट जी नफरत की राजनीति नहीं करिए – Patna News




CM सम्राट चौधरी ने AI समिट के मंच से हरे गमछे को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा है, ‘भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी है। बिहार और देश में कई बड़े अपराधी, दंगाई और कानून तोड़ने वाले लोग भगवा गमछा और भगवा मुरेठा पहनने वाली राजनीति से जुड़े हुए हैं, लेकिन निशाना “हरे गमछा” पहनने वालों को बनाया जा रहा है।’ वहीं, पूर्णिया सासंद ने कहा कि, सम्राट तो राजद में थे, उनके पिता शकुनि चौधरी भी लालू यादव के साथ काम किए। उस वक्त आपको हरियाली याद नहीं आई। हरा से क्या संबंध है, हरा तो विश्व का प्रतीक है। हरा गमछा से क्या दिक्कत है, यह तो मुसलमान के कंधे पर भी है, हमारे देश का प्रतीक है। दलित गरीब के कंधों पर हरा गमछा होता है। मुख्यमंत्री जी प्लीज इस तरह की राजनीति मत करिए, नफरत की राजनीति मत करिए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा था… पटना के ऊर्जा भवन में शनिवार को आयोजित एआई समिट के दौरान सम्राट चौधरी ने राजधानी में लगाए गए एआई कैमरों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि पटना में करीब 4 हजार एआई कैमरे लगाए गए हैं और अगर एआई सिस्टम को यह निर्देश दे दिया जाए कि “हरा गमछा वालों को खोजो”, तो वह तुरंत ऐसे लोगों की पहचान कर लेगा। हालांकि बयान के तुरंत बाद उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति या समूह की ओर नहीं है।
राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश हो रही है- रोहिणी रोहिणी आचार्या ने आरोप लगाया है कि कानून व्यवस्था के नाम पर राजनीतिक विरोधियों को डराने और एक खास वर्ग को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। रोहिणी ने कहती हैं कि ऐसी भाषा किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा कि बिहार हमेशा तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने वाली धरती रही है और जनता ऐसे रवैये का जवाब देना जानती है। उन्होंने कहा कि तकनीक और एआई जैसे गंभीर मंच से राजनीतिक कटाक्ष करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री एआई की बात कर ही रहे थे तो उन्हें यह भी बता देना चाहिए था कि “भगवा गमछा वालों के सारे गुनाह माफ हैं।” क्या पूरे देश की हरियाली को काट देंगे- पप्पू पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कल कोई केशरिया रंग को लेकर सवाल उठाएगा, वो मिलकर रहने का प्रतीक है। लाल रंग हमारे क्रांति का प्रतीक है। येलो का मतलब है प्रपोज करना, अगर येलो हमने किसी को दिया है तो समझिए तो उनको प्यार के लिए प्रपोज किया। लाल दियया तो प्यार हो गया। क्या आप पूरे देश की हरियाली को काट देंगे। क्या पूरे देश में आप हरे कपड़े को बंद कर देंगे, तो पूरे फैक्ट्री को कह दीजिए कि हरा कपड़ा नहीं बनाने।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments