Saturday, May 23, 2026
HomeबॉलीवुडAnupam Kher Exclusive: अनुपम खेर ने खोले थिएटर के वो राज… जो...

Anupam Kher Exclusive: अनुपम खेर ने खोले थिएटर के वो राज… जो फिल्मों में कभी नहीं दिखते!


होमवीडियोबॉलीवुड

Anupam Kher Exclusive: अनुपम खेर ने खोले थिएटर के वो राज… जो फिल्मों में कभी नहीं दिखते, देखें पूरा इंटरव्यू

X

Anupam Kher Exclusive: अनुपम खेर ने खोले थिएटर के वो राज… जो फिल्मों में कभी नहीं दिखते, देखें पूरा इंटरव्यू

 

arw img

Anupam Kher Exclusive Interview: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने News18 India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने थिएटर और फिल्मी सफर से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि फिल्मों में आने के बावजूद उन्होंने थिएटर कभी नहीं छोड़ा, क्योंकि यह उन्हें लगातार जिंदगी और दर्शकों से जोड़कर रखता है. उनके मुताबिक थिएटर की सबसे बड़ी ताकत इसकी लाइव एनर्जी है, जहां हर शो अलग होता है और ऑडियंस का रिएक्शन उसी वक्त सामने आता है, जबकि फिल्मों में रीटेक और एडिटिंग का विकल्प होता है. अनुपम खेर ने बताया कि थिएटर उन्हें हमेशा एक्टिव और क्रिएटिव बनाए रखता है, और जब भी लगता है कि अभिनय में ठहराव आ रहा है, तो थिएटर उसे फिर से नया जीवन देता है. उन्होंने अपने स्कूल और शुरुआती थिएटर के दिनों को याद करते हुए कई मजेदार किस्से भी सुनाए, जहां स्टेज पर हुई गलतियां और अनप्रेडिक्टेबल मोमेंट्स आज भी उनके लिए यादगार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि थिएटर और फिल्मों का अनुभव अलग जरूर है, लेकिन दोनों ने उनके अभिनय को अलग-अलग तरीके से निखारा है. आज के दौर में उन्होंने युवा कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि नए एक्टर्स उन्हें ऊर्जा देते हैं और आज की इंडस्ट्री में लगातार खुद को साबित करना जरूरी हो गया है क्योंकि दर्शकों के पास अब बहुत विकल्प मौजूद हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments