जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवती के सुसाइड का मामला सामने आया है। उसने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कालवाड़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्राथमिक जांच में उसके मानसिक रुप से बीमार होना सामने आया है। पुलिस ने बताया- कालवाड़ की रहने वाली 27 साल की युवती ने सुसाइड किया है। वह पिछले 4 साल से मानसिक रुप से बीमार चल रही थी। वह हाथोज में स्थित अपने फ्लैट पर भी अक्सर जाया करती थी। शुक्रवार दोपहर को भी वह फ्लैट पर आई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर स्थित रेजीडेंसी की छत पर पहुंच गई। छत पर जाकर उसने चौथी मंजिल से छंलाग लगाकर दी। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आए। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि बचपन में साइकिल से गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी। तब से वह लगातार बीमार चल रही थी। पिछले 4 वर्ष से उसकी मानसिक हालत ज्यादा खराब रहने लगी थी। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया था।
Source link

