जमुई में विधायक आईपी गुप्ता जमुई बाजार में साइकिल पर घूमते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विधायक आईपी गुप्ता जमुई के बोधवन तालाब इलाके में पहुंचे थे। यहां उनकी मुलाकात अपने पुराने स्कूल साथी और आईआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष शंभू गुप्ता से हुई। इसके बाद दोनों साइकिल पर बाजार भ्रमण के लिए निकल पड़े। शंभू गुप्ता साइकिल चला रहे थे, जबकि विधायक पीछे बैठे थे। महिला से दातून खरीदा और उसे 500 रुपये दिए
बाजार भ्रमण के दौरान विधायक ने एक महिला से दातून खरीदा और उसे 500 रुपये दिए। इसके बाद वह एक चाय दुकान पर रुके और लोगों के साथ चाय पी। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। दैनिक भास्कर डिजिटल से फोन पर बातचीत में विधायक आईपी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनका साइकिल चलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसी आह्वान का परिणाम नहीं है। केंद्र सरकार देश को गलत दिशा में ले जा रही
उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी की बातों से सहमत नहीं हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को गलत दिशा में ले जा रही है और आम जनता महंगाई से जूझ रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। विधायक ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से गरीब जनता पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग भी की।
Source link

