Last Updated:
Ranchi Chana Dal Pakora Recipe: रांची में चना दाल की छोटी पकौड़ी बेहद मशहूर है. यहां रमेश 36 साल से फिरायालाल चौक के पास अपना स्टाल चलाते हैं. जहां रोज 6 से 7 किलो चना दाल की पकौड़ी बेच देते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर चना दाल की छोटी गोली के साइज की पकौड़ी मिलती है. जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां हर 100 मीटर पर आपको इस तरह की चना दाल की पकौड़ी ठेले पर देखने को मिल जाएगी. ये चना दाल से बनाई जाती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. ऐसे में लोग यह घर पर भी बना सकते हैं. आइये जानते हैं इस चना दाल की पकौड़ी की रेसिपी के बारे में.
अगर आपको भी यह पकौड़ी बनाना है तो रांची के रमेश ने रेसिपी साझा की है. जो खुद रांची के फिरायालाल चौक के समीप यह पकौड़ी का स्टाल लगाते हैं. वह देखते ही देखते 6 से 7 किलो पकौड़ी बेच डालते हैं. उनके हाथों का स्वाद का जादू ऐसा है कि यहां से पार होने वाले लोग एक बार जरूर टेस्ट करते हैं. ऐसे में उन्होंने लोकल 18 से इस पकौड़ी के बारे में जानकारी साझा की.
जानें स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका
• सबसे पहले आप चना दाल को फुला लीजिए और फिर इसको दरदरा पीस लीजिए. एक बात का ध्यान रखना है. घर में इसे मिक्सी में नहीं पिसना है. वरना यह काफी महीन हो जाएगा. महीन बिल्कुल भी नहीं करना है. अगर आपके पास ग्राइंडर है सीलोट है तो उसी में पीस लीजिये.
• अब इसमें आपको अजवाइन, मंगरेला डाल देना है, प्याज एकदम बारीक कटा हुआ, मतलब है जितना बारीक आप कर सकते हैं उतना बारीक कीजिए, खाते समय मुंह में प्याज सीधेतौर पर नहीं आना चाहिए.
• इसके बाद इसमें थोड़ा सा धनिया पाउडर, थोड़ा सा हल्दी पाउडर, थोड़ा सा मिक्स मसाला, थोड़ा सा अदरक लहसुन का पेस्ट. इन सभी चीजों को डाल दीजिए और स्वाद के अनुसार नमक भी और अच्छे से मिला लेना है.
• अभी इस पेस्ट को आप थोड़ी देर फ्रिज में डाले रखना है. ताकि रेस्ट अच्छे से हो पाए. रेस्ट होने के बाद अपने हाथ में एक मुट्ठी लीजिए और छोटे-छोटे गोली के आकार में तेल में डालते चलिए. ध्यान रहे, तेल का जो फ्लेम है, वह मीडियम होना चाहिए.
• फिर इसे तलकर बाहर निकालिए और धनिया पत्ता, टमाटर की चटनी के साथ परोसिये और देखिए खाने में कितना स्वादिष्ट लगता है. हम लोग 36 साल से यह पकौड़ी का बिजनेस कर रहे हैं. ₹10 का एक ठोन्गा देते हैं. आते-जाते 100- 200 लोग आराम से इसे खरीद लेते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

