Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में चलती कार में लगी आग...VIDEO: चालक ने कूदकर जान...

जहानाबाद में चलती कार में लगी आग…VIDEO: चालक ने कूदकर जान बचाई, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Jehanabad News




जहानाबादा के काको थाना क्षेत्र के खलिशपुर कड़रुआ पुल के समीप रविवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार से आग की ऊंची -ऊंची लपटें उठने लगी और चारों तरफ धुएं के गुब्बार फैल गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान सड़क पर कुछ देर तक जाम लग गया। जिससे आवागमन प्रभावित हुई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी या वाहन में तकनीकी खराबी के कारण आग लग सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम ने गर्मी के मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही, वाहन की वायरिंग, इंजन और ईंधन सिस्टम की समय-समय पर जांच कराते रहने की सलाह दी है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments