बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी शर्मा ने सभी थानाधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अपराधों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा गुमशुदा बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। पेंडिंग मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश
बैठक में लंबित प्रकरणों को मुख्यालय के मापदंडों के अनुरूप रखने और सीसीटीएनएस (CCTNS) से नियमित मिलान के निर्देश दिए गए। प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों में पूर्व में चालानशुदा आरोपियों से पूछताछ कर कठोर कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी और नई हिस्ट्रीशीट खोलने पर भी बल दिया गया। एसपी ने जनसहभागिता बढ़ाने के लिए समानता समिति और सीएलजी (CLG) बैठकों का नियमित आयोजन करने के निर्देश दिए।
इस गोष्ठी में एएसपी संजय सिंह चम्पावत, महिला अपराध अनुसंधान सेल से जसवीर मीणा और त्वरित अनुसंधान सेल से अदिति चौधरी सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी तथा थानाधिकारी मौजूद रहे।
Source link

