Tuesday, May 12, 2026
Homeदेशकेरल का अगला सीएम कौन? राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद...

केरल का अगला सीएम कौन? राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद इस नाम पर बनी सहमति!


होमताजा खबरदेश

केरल का अगला सीएम कौन? राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद इस नाम पर बनी सहमति!

Last Updated:

Who will be New Chief Minister of Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है. राहुल गांधी द्वारा केरल के दिग्गज नेताओं के साथ की गई अहम बैठक में केसी वेणुगोपाल को भारी बहुमत का समर्थन मिला है. 140 में से 102 सीटें जीतने के बाद अब दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अंतिम फैसला होने वाला है.

Zoom

नई दिल्ली. केरल का अगला सीएम कौन होगा? केरल, कांग्रेस और KC को लेकर राहुल गांधी बीते कई दिनों से माथापच्ची कर रहे हैं. केरल विधानसभा चुनावों में वामपंथी मोर्चे (LDF) को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) ने शानदार वापसी की है. 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें इस सवाल पर टिकी हैं कि केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? मंगलवार को दिल्ली में हुई हाई-प्रोफाइल बैठकों के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री की दौड़ में केसी वेणुगोपाल ने अपने प्रतिद्वंदियों पर निर्णायक बढ़त बना ली है. राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद वेणुगोपाल के नाम पर मुहर लगना अब महज एक औपचारिक औपचारिकता मानी जा रही है. लेकिन, राहुल गांधी केंद्र बनाम राज्य पॉलिटिक्स को ठोक बजाकर कोई फैसला करने वाले हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या केसी वेणुगोपाल को दिल्ली से केरल भेजा जाएगा या फिर केरल का ही कोई चेहरा आगे आएगा?

केरल के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मचे घमासान के बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर केरल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ एक लंबी और गहन बैठक की. इस बैठक में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम.एम. हसन, के. सुधाकरन, और के. मुरलीधरन के साथ-साथ अनुशासन समिति के प्रमुख तिरुवंचूर राधाकृष्णन और कार्यकारी अध्यक्ष शफी परम्बिल, ए.पी. अनिल कुमार और पी.सी. विष्णुनाथ शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने एक-एक कर सभी नेताओं से उनकी राय जानी, ताकि राज्य में एक स्थिर और प्रभावी शासन दिया जा सके.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments