Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यबिहारअमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी: सुपौल में निर्मली–सरायगढ़–राघोपुर समेत...

अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी: सुपौल में निर्मली–सरायगढ़–राघोपुर समेत कोसी इलाके को होगा फायदा – Supaul News




सुपौल सांसद एवं संसदीय जदयू नेता के प्रयास से कोसी–मिथिला क्षेत्र के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस (14664/14663) के साप्ताहिक परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन फारबिसगंज होकर सुपौल लोकसभा क्षेत्र के निर्मली, सरायगढ़ और राघोपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरते हुए अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी। रेल मंत्रालय द्वारा 11 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन किया जाएगा। 14664 अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से खुलेगी, जबकि 14663 न्यू जलपाईगुड़ी–अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को एनजेपी से रवाना होगी। ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द शुरू करने की मांग यह ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, ठाकुरगंज, बागडोगरा और सिलीगुड़ी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में सेवा प्रारंभ कर नियमित लिंक से जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया सांसद दिलेश्वर कामैत ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से कोसी और मिथिला क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सिलीगुड़ी, गोरखपुर, अमृतसर जैसे बड़े शहरों तक बेहतर और सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ पहुंचेगा। इधर, इस उपलब्धि पर नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगरनाथ कामत, राघोपुर के युवा समाजसेवी मयंक गुप्ता, भाजपा नेता उमेश गुप्ता, सीताराम चौधरी सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुपौल सांसद एवं रेल मंत्री के प्रति आभार जताया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments