Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में करंट लगने से जेसीबी चालक की मौत: कंपनी पर...

पूर्णिया में करंट लगने से जेसीबी चालक की मौत: कंपनी पर लापरवाही का आरोप, शव छोड़कर अस्पताल से स्टाफ फरार – Purnia News




पूर्णिया में करंट लगने से जेसीबी चालक की मौत हो गई। माधोपारा स्थित सीके इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में काम करता था। मौत के बाद कंपनी के स्टाफ लाश को छोड़कर अस्पताल से भाग निकले। मृतक की पहचान कस्बा के पनखोखी मसान टोला निवासी शुभम यादव(23) के रूप में हुई है। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र की है। स्टाफ लेकर पहुंचा था अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया शुभम रोजाना की तरह कंपनी में ड्यूटी करने गया था। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटका इतना जबरदस्त था कि वो गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में स्टाफ की मदद से घायल को जीएमसीएच लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।कंपनी का स्टाफ राज सिंह अस्पताल लेकर आया था, लेकिन मौत होने के बाद वह शव को छोड़कर फरार हो गया। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी शुभम की शादी दो साल पहले ही हुई थी। एक बेटी भी है। मौत के बाद से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कमाने वाला अकेला था, मौत से पूरा परिवार टूट गया है। परिजन कंपनी प्रबंधन के रवैये को लेकर काफी आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया और न ही परिवार की कोई मदद की गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments