Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपेट्रोल पंप हादसे का नया VIDEO सामने आया: युवक के शरीर...

पेट्रोल पंप हादसे का नया VIDEO सामने आया: युवक के शरीर पर जले कपड़े चिपके दिखे; 12 बाइकें और टैंकर जलकर खाक, 13 लोग घायल – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के पचोर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात लगी आग में 13 लोग झुलस गए। हादसे में 12 मोटरसाइकिलें और एक डीजल टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार को इस घटना का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आग से झुलसा एक युवक अस्पताल जाने के बजाय अपने पैसों की फिक्र करता दिख रहा है। सामने आए वीडियो में युवक पंप के पास सड़क किनारे रखी पानी से भरी सीमेंट की टंकी के करीब बैठा है। उसके शरीर पर जले हुए कपड़े चिपके हैं और आसपास मौजूद लोग उस पर पानी डालकर तपिश कम करने की कोशिश कर रहे हैं। एंबुलेंस का सायरन बजने के बीच जब लोग उसे तुरंत गाड़ी में बैठकर अस्पताल चलने को कहते हैं, तो वह जवाब देता है, “मेरे पास पैसे रखे हैं।” इस पर एक व्यक्ति उसे समझाता है कि पहले अस्पताल चलो, पैसे बाद में देख लेंगे। बाइक में स्पार्क होने से फैला ईंधन
पचोर शहर के बीच चुन्नीलाल मुन्नालाल एंड संस फर्म द्वारा संचालित इस पंप पर घटना के समय 12 हजार लीटर क्षमता का डीजल टैंकर खाली किया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसी दौरान एक बाइक में स्पार्क होने से आग लगी। पास ही केन में ईंधन भी दिया जा रहा था, जिससे लपटें तेजी से फैलीं और चंद सेकंड में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि वहां मौजूद लोगों को संभलने या वाहन हटाने का मौका तक नहीं मिला। बाद में दमकल और पुलिस की टीमों ने मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। एक की हालत गंभीर, जांच शुरू
पचोर थाना प्रभारी (TI) शकुंतला बामनिया ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज शाजापुर और पचोर के अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जिसके पूरा होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… इस खबर से जुड़ी मूल खबर पढ़िए… बाइक में पेट्रोल डालते ही लगी आग, 12 लोग झुलसे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में सोमवार रात पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में डीजल से भरा टैंकर भी आ गया। हादसे में 12 लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 8:30 बजे चुन्नीलाल मुन्नालाल भारत पेट्रोलियम पंप पर हुआ। पंप पर काम करने वाले सेल्समैन जगदीश धनगर ने बताया कि एक बाइक में अचानक स्पार्क हुआ और आग लग गई। हादसे के दौरान 5 धमाके भी हुए। 12 बाइक भी जल गई… पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments