किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के तलबारबंधा गांव में रविवार शाम एक बुजुर्ग महिला का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव महिला के घर से लगभग 500 से 600 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। मृतका की पहचान 60 वर्षीय उमेदा खातून उर्फ नेंगरी के रूप में हुई है, जो तलबारबंधा वार्ड नंबर 12 निवासी पूर्व वार्ड सदस्य लजमुद्दीन उर्फ बमका की पहली पत्नी थीं। प्रत्यक्षद्रशियो के अनुसार उनके सीने पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। शनिवार शाम करीब 6-7 बजे कुछ लोगों ने मक्के के खेत में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गंधर्वडांगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। परिजनों को लगा रिश्तेदार के घर गई होगी परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला शनिवार से अपने घर से लापता थीं। उनकी गुमशुदगी की कोई सूचना गंधर्वडांगा थाने में नहीं दी गई थी। परिजनों को लगा था कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होंगी। रविवार शाम शव मिलने के बाद परिजनों में चिंता और इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वही गंधर्वडांगा थाना की पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंका गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link

