Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारसलमान हत्याकांड, गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों ने रची थी साजिश: किडनैप...

सलमान हत्याकांड, गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों ने रची थी साजिश: किडनैप करने के लिए तीन युवकों को दिया था पैसा, लोकेशन शेयर करने पर मारी गोली – Darbhanga News




दरभंगा पुलिस ने मोहम्मद सलमान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड के परिजनों ने अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस कस्टडी में गर्लफ्रेंड, उसके पिता मंजर आलम, भाई अरमान मलिक उर्फ अमन से पूछताछ की गई। उसने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मो. इकबाल, रियाज, मो. मेराज और रिजवान को सलमान के अपहरण के लिए पांच हजार रुपए दिए थे। अपहरण के बाद आरोपियों ने सलमान से 10 हजार रुपए की डिमांड की। उसने घरवालों से फोन करके पैसे मांगे। साथ ही अपने लोकेशन भी शेयर कर दिया। जिसपर आरोपी भड़क गए और पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अब जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 1 मई को APM थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मोहम्मद सलमान(21) अपनी प्रेमिका के साथ एक रेस्टोरेंट गया था। वहां से लौटने के दौरान रहमगंज इलाके में तीन-चार बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे भीगो श्मशान घाट के पास बगीचे में ले जाकर गोली मार दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मोबाइल कॉल बना पुलिस के लिए अहम सुराग घटना से पहले सलमान ने अपने मामा को फोन कर रुपए मंगवाए थे। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगली सुबह भीगो श्मशान घाट के पास एक बगीचे में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सलमान के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा और घटनास्थल पर एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम को बुलाकर जांच शुरू की। वैज्ञानिक साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments