Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसांवलिया सेठ दर्शन के लिए निकले युवकों की कार पलटी: दो...

सांवलिया सेठ दर्शन के लिए निकले युवकों की कार पलटी: दो युवक घायल, सामने से आई कार को बचाने में हादसा – Mandsaur News




मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में आक्या गांव के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन सामने से आई एक अन्य कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा
हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शनिवार रात मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कार में पांच युवक थे सवार
जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच युवक सवार थे। ये सभी उज्जैन और शाजापुर से राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। दलोदा क्षेत्र में आक्या के नजदीक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें उज्जैन निवासी 25 वर्षीय ऋषभ पाटीदार पिता राकेश पाटीदार के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें लगी हैं। वहीं शाजापुर निवासी 21 वर्षीय लक्की राठौर पिता गुड्डा राठौर के मुंह और पैर में चोटें आई हैं। दोनों घायलों का इलाज मंदसौर जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सांवलिया सेठ जा रहे थे सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे सभी युवक शनिवार शाम उज्जैन से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। दलोदा थाना क्षेत्र में आक्या के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments