Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में युवती से रेप की कोशिश: होटल से बुजुर्ग समेत...

बक्सर में युवती से रेप की कोशिश: होटल से बुजुर्ग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद – Buxar News



बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक बुजुर्ग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती डुमरांव ज

.

तभी हरिनारायण राम नामक व्यक्ति ने उसे बातों में उलझाकर पीपी रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां पहले से रामेश्वर राय और सतीश कुमार पांडेय मौजूद थे। होटल के कमरे में तीनों ने युवती के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। युवती ने विरोध किया और मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने होटल के कमरे से कंडोम और यौन शक्ति वर्धक दवाइयां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिनारायण राम (70), रामेश्वर राय और सतीश कुमार पांडेय के रूप में हुई हैं। दो आरोपी शराब के नशे में थे।

जांच में जुटी पुलिस

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments