Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में बस ने बाइक को मारी टक्कर; मौत: दूसरे की...

मोतिहारी में बस ने बाइक को मारी टक्कर; मौत: दूसरे की हालत गंभीर, बकरीद पर रिश्तेदार के यहां जा रहे थे दोनों – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के चाप चौक के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान महुआवा पंचायत के मुस्तफा गांव निवास

.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही गांव का रहने वाले है। वहीं दोनों युवक बाइक से पिपराकोठी थाना क्षेत्र के सूरजपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी चाप चौक के पास एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पिपरा थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

रिश्तेदार के घर जा रहे थे दोनों

मृतक के परिजनों ने बताया कि साहिल बकरीद पर्व के लिए अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। उन्होंने आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की है।

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

पिपरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments