Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबलरामपुर में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई: मालिक ने एसपी...

बलरामपुर में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई: मालिक ने एसपी से की शिकायत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया – Balrampur News


बलरामपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर के धुसाह गांव में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। वाग के मालिक राकेश सिंह उर्फ विजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

राकेश सिंह का सागौन का वाग केंद्रीय विद्यालय के पास बांध रिंग रोड के किनारे स्थित है। उन्होंने बताया कि इलाके के लकड़ी माफिया और असामाजिक तत्व मशीन से पेड़ काट रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

शिकायत में यह भी बताया गया कि रात के समय वाग में नशेड़ियों और बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राकेश सिंह और उनका परिवार डरा हुआ है। पहले थाने में शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थाने से मदद न मिलने पर राकेश सिंह ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments