Friday, July 3, 2026
Homeबॉलीवुडकभी 13 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था डेट, ब्रेकअप के बाद...

कभी 13 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था डेट, ब्रेकअप के बाद नए प्यार की तलाश में FLOP एक्टर! रिलेशनशिप पर दिया ज्ञान


Last Updated:

अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का गाना ‘जमाने लगे’ हिट हो गया है. फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. ‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान आदित…और पढ़ें

एक्टर जल्द ही सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं.

हाइलाइट्स

  • फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का गाना ‘जमाने लगे’ हिट हुआ.
  • आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप रेड फ्लैग पर मजेदार जवाब दिया.
  • आदित्य और सारा फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे.

नई दिल्ली. अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का जबरदस्त बज बना हुआ है. इसके गाने जमाने लगे ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. सोशल मीडिया पर इस गाने की रील्स की बाढ़ आ गई है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख और अली फजल लीड रोल में नजर आएंगे.

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान एक-दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं. इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की. कुछ समय पहले तक आदित्य का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ रहा था. वो 13 साल छोटी अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे, लेकिन कुछ समय तक टॉक ऑफ द टाउन रहने के बाद कपल का ब्रेकअप हो गया.

अनन्या ने बताया था क्या है रेड फ्लैग

कुछ समय पहले अनन्या पांडे ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिश्ते में रेड फ्लैग के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि उनके लिए सबसे बड़ा रेड फ्लैग है कि कोई रिश्ते में उनकी बेइज्जती कर दे और पब्लिक प्लेस में उनकी रिस्पेक्ट न करे. कोई अच्छा काम कर रहा है, लेकिन सामने वाला उसकी इज्जत न करे. स्टारकिड ने आगे कहा था कि कोई लड़की सक्सेसफुल है औऱ उसका पार्टनर उसकी सक्सेस से खुश नहीं है तो ये उनके लिए सबसे बड़ा रेड फ्लैग है.

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पहले डेट कर रहे थे.

हालांकि ग्रीन फ्लैग के बारे में आदित्य रॉय कपूर कहते हैं कि वो जिसके के साथ भी रिश्ते में रहें, जरूरी है कि वो इंसान दयालु हो. एक लंबे रिश्ते में दयालु होना बहुत जरूरी है.

homeentertainment

कभी 13 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था डेट, ब्रेकअप के बाद नए प्यार की तलाश



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments