Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशदुबई में भारतीय युवक की ब्रेन हैमरेज से मौत: सुलतानपुर में...

दुबई में भारतीय युवक की ब्रेन हैमरेज से मौत: सुलतानपुर में पिता ने विदेश मंत्री से शव भारत लाने की गुहार लगाई – Sultanpur News




दुबई में काम करने गए सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद कैफ का निधन हो गया है। उनके पिता मोहम्मद शाबिर अली ने विदेश मंत्री से बेटे का शव जल्द से जल्द भारत भेजने की गुहार लगाई है। मोहम्मद कैफ 24 जून 2024 को रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। उनके पिता मोहम्मद शाबिर अली सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर मुबारकपुर गांव के निवासी हैं। परिवार को 9 जनवरी 2026 को दुबई से सूचना मिली कि कैफ की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद, 14 जनवरी को अस्पताल ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। मोहम्मद कैफ की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई। हाल ही में, कैफ ने अपनी पहली कंपनी से इस्तीफा दे दिया था, जहाँ वे बिल्डिंग हेल्पर के रूप में कार्यरत थे। दूसरी कंपनी में आवेदन करने में दो-तीन दिन की देरी के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया था। इस जुर्माने के भुगतान के लिए उन्होंने अपने पिता से 22,000 रुपये मंगवाए थे, जो 8 जनवरी को भेजे गए थे। 9 जनवरी की सुबह उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। मोहम्मद शाबिर अली ने विदेश मंत्री से अपील की है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत भेजा जाए ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments