Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरतलाम में पुलिस पर पथराव, कॉन्स्टेबल घायल: जांच के लिए लेकर...

रतलाम में पुलिस पर पथराव, कॉन्स्टेबल घायल: जांच के लिए लेकर जा रहे संदिग्ध ट्रैक्टर को छिनने की कोशिश, बीजेपी पार्षद पकड़ाया – Ratlam News


आरोपी बीजेपी पार्जद जगदीश प्रजापत (काले जैकेट) को पुलिस ने पकड़ा।

रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन पर शनिवार-रविवार रात पुलिस ने अवैध डोडाचूरा की सूचना पर संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका। पुलिस ट्रैक्टर की तलाशी के लिए स्वयं चलाकर रोशनी वाले क्षेत्र में लेकर जा रही थी। तभी दो अलग-अलग फोर व्हीलर में आए 8 से 10 लोगों ने

.

घटनाक्रम की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से ट्रैक्टर रोकने की कोशिश में झाबुआ जिले के थांदला के बीजेपी पार्षद को पुलिस ने पकड़ा है। घटनाक्रम जिले के रावटी थाना क्षेत्र से गुजरे दिल्ली-मुंबई 8 लेन के बीच भग्गा सेलोत और भीमपुरा के बीच का है। रावटी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की तरफ से धामनोद होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही है। जिसमें अवैध रूप से डोडा चूरा हो सकता है। वह झाबुआ की ओर जा रही है।

ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने से घायल कॉन्स्टेबल।

ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 8 लेन पर भग्गा सेलोत व भीमपुरा के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक्टर चालक नहीं रोका। जिसे पीछा करते हुए आगे जाकर रोका। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम बापू सिंह (27) पिता कारूलाल कुशवाह निवासी ग्राम मानपुरा थाना सीतामऊ जिला मंदसौर का होना बताया। ट्रैक्टर में साथ में बैठे अन्य व्यक्तियों से पुछताछ में अपना नाम दिनेश (28) पिता कालिया बारिया निवासी ग्राम राकडिया थाना मेघनगर जिला झाबुआ व ललिता बाई (29) पति दिनेश बारिया निवासी ग्राम राकडिया थाना मेघनगर जिला झाबुआ तथा साथ में बैठे गोलेश (10) पिता दिनेश बारिया निवासी ग्राम राकडिया थाना मेघनगर जिला झाबुआ का होना बताया।

शंका पर रोशनी वाले एरिया में लेकर गए

पूछताछ के बाद बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली ट्राली में मक्का की कड़वी भरी है। इसके नीचे कुछ माल भरा होने की शंका पर कॉन्स्टेबल बहादुर डांगी खुद ट्रैक्टर चलाकर रोशनी वाले रेस्ट एरिया में ट्रैक्टर ट्रॉली को ले जाने लगा। साथ आए पुलिस टीम अपने वाहन से आगे चलने लगे।

पीछे से आई काले रंग की गाड़ी ने रोका

कॉन्स्टेबल द्वारा ट्रेक्टर चलाकर रेस्ट एरिया तरफ वापस लाते समय पीछे से झाबुआ की तरफ से पीछा कर एक काले रंग की गाड़ी में कुछ बदमाश आए। ट्रैक्टर को रुकवाया। कहा कि यह हमारी मुखबिरी है ट्रैक्टर हम ले जाएंगे। तब कॉन्स्टेबल ने बोला कि हम पुलिस है। हमने ट्रेक्टर रोका है। तब वह लोग गाली गलौच करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया तो कुछ देर बाद काली रंग की गाड़ी व एक अन्य अर्टिगा गाड़ी आई। दोनों वाहनों से उतरे बदमासों ने ट्रैक्टर को दोबारा रोकने का प्रयास करते हुए पथराव कर दिया। इस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी खा गई। पथराव के कारण कॉन्स्टेबल को हाई व पैर में चोट आई। बदमाशों से बचाने के चक्कर में ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इससे ट्रॉली के नीचे कॉन्स्टेबल का पैर दब गया। जिससे पैर फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी जगदीश प्रजापत।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी जगदीश प्रजापत।

ट्रैक्टर पलटते ही बदमाश फरार हो गए

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही दोनों कार से आए बदमाश मौके से भाग गए। आगे चल रही पुलिस को जैसे ही इस घटनाक्रम का पता चला तो टीम मौके पर पहुंची। क्रेन के माध्यम से ट्रॉली को सीधा कराया और कॉन्स्टेबल को निकाला। रात में मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा। सूचना मिलने पर रात में रतलाम से एएसपी विवेक कुमार, डीएसपी अजय सारवान व पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मौके से एक आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मौके से एक आरोपी जगदीश (40) पिता मोहनलाल प्रजापत निवासी थांदला को पकड़ा। यह थांदला के वार्ड 12 का बीजेपी पार्षद बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम राजेश डामोर और शाहीद बताए, जो फरार हैं। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेस्ट एरिया में कड़वी खाली कर वीडियोग्राफी के साथ तलाशी ली गई, जिसमें कुछ नहीं मिला।

इनके खिलाफ केस दर्ज

रावटी थाना पुलिस ने पुलिस पर पथराव करने के मामले में आरोपी जगदीश प्रजापत, राजेश डामोर और शाहीद के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 132, 121(2), 126(2), 324(4), 3(5) एवं 125(ए) के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments