Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा: नोएडा के 4 वेदपंडित...

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा: नोएडा के 4 वेदपंडित कर रहे 1975 मंत्रों का पाठ – Noida (Gautambudh Nagar) News


ग्रेटर नोएडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में मंगलवार से दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह विशेष अनुष्ठान 5 जून तक चलेगा। इस दौरान देश भर से आए 101 विशेष पुजारी मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर के 4 वेदपंडित भी शामिल हैं।

जेवर के भाईपुर गांव से वेदाचार्य रविन्द्र शर्मा और पंडित रामकुमार शर्मा, रबूपुरा से संदीप शर्मा तथा नोएडा से गुरु चंद्रभानु शर्मा राम मंदिर के द्वितीय तल पर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हैं।

मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर सहित 7 देवालयों में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। पुजारी 1975 मंत्रों का पाठ कर रहे हैं। साथ ही मूर्तियों का शुद्धिकरण भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2020 में श्री राम मंदिर की भूमि पूजन विधि में भी रबूपुरा के वेदाचार्य संदीप शर्मा ने भाग लिया था। जिले के चार वेदाचार्यों की इस सहभागिता से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments