रेलवे निकालने जा रहा भर्ती।
RRB NTPC New Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी की एक और नई भर्ती निकालने वाला है। एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और ग्रेजुएट लेवल के 8875 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यूजी लेवल के 3058 और ग्रेजुएट लेवल के 5817 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। बता दें कि, इस वैकेंसी में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे बहुत से पद सम्मिलित हैं। अगर आप आवेदन करने का सोच रहे हैं तो ठहरिए! आपको बताते चलें कि, ये एनटीपीसी भर्ती का मुख्य नोटिफिकेशन नहीं है बल्कि ये महज ड्राफ्ट वैकेंसी है। जल्द ही एनटीपीसी यूजी व ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आरंभ करेगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC (स्नातक व 12वीं पास उम्मीदवारों) की आगामी वैकेंसी की डिटेल्स

आरआरबी एनटीपीसी में वैकेंसी का नोटिफिकेशन।
योग्यता के बारे में जानें
गौरतलब है कि, इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी। वहीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष होगी। इसमें अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी।
RRB NTPC 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन
- इन्च्छुक और योग्य उम्मीदवारों को rrbcdg.gov.in यानी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद अपनी सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दोनों का पंजीकरण करना होगा
- पंजीकृत होने के बाद लॉग इन करें और आवश्यक विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड के साथ फोटो संलग्न करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- इसके बाद फार्म को डाउनलोड करें
स्नातक उम्मीदवारों के लिए CBT-1 एग्जाम पैटर्न
ध्यान रखें कि, फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। इसी के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।90 मिनट के सीबीटीमें 100 प्रश्न आएंगे। जनरल अवेयरनेस के 40 प्रश्न, मैथ्स के 30, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 30 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में जितने नंबर होंगे उसी आधार पर दूसरे फेज सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए होंगे। सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। सेकेंड स्टेज सीबीटी के 90 मिनट के पेपर में 120 प्रश्न होंगे। इसमें जनरल अवेयरस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35, जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 35 प्रश्न होंगे।
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए CBT-1 एग्जाम पैटर्न
इसमें सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट व जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगी और निगेटिव मार्किंग भी होगी। सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। जनरल अवेयरस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 35 प्रश्न होंगे।
चयन प्रक्रिया को ऐसे समझें
- 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) सभी पदों के लिए होंगे
- पद के आधार पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी)/टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा
- स्टेशन मास्टर की वैकेंसी के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा
- गुड्स ट्रेन मैनेजर व सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए दो चरण का सीबीटी होगा
- इन सबके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
गौरतलब है कि, सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्टिंग वैकेंसी की 15 गुना दर से की जाएगी
नोट: ये एनटीपीसी भर्ती का मुख्य नोटिफिकेशन नहीं है बल्कि ये महज ड्राफ्ट वैकेंसी है। जल्द ही एनटीपीसी यूजी व ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आरंभ करेगा।
यह भी पढ़ें –
BPSC 71वीं CCE आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जान लें

