Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में पुल के नीचे मिला मजदूर का शव: ठेकेदार के...

मोतिहारी में पुल के नीचे मिला मजदूर का शव: ठेकेदार के साथ दिल्ली जाने के लिए निकला था घर से, परिजन ने गला दबाकर हत्या की जताई आशंका – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। नवादा मुख्य सड़क स्थित पुल के नीचे से युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव के जितेंद्र कुमार(19) के रूप में हुई है। जितेंद्र दिल्ली में ठेकेदार चैता के बिल्

.

मंगलवार को ठेकेदार से मिलने के लिए वो घर से निकला था। वहां से उसे दिल्ली जाना था। लेकिन बुधवार सुबह परिजनों को पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के बड़े भाई चंदेश्वर साहनी ने बताया कि घटनास्थल के पास तारी की दुकान पर रात में मारपीट हुई थी। परिजनों को आशंका है कि इसी के दौरान जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया।

शव कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों को लेकर परिजन भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments