Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में घर पर फायरिंग, बाल-बाल बची गृहस्वामी की जान: बाइक...

मुजफ्फरपुर में घर पर फायरिंग, बाल-बाल बची गृहस्वामी की जान: बाइक सवार 2 बदामशों ने चलाई गोली, खोखे बरामद; वारदात CCTV में कैद – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की है। गोलाबारी में गृहस्वामी बाल-बाल बच गए। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पेट्रोल पंप के पास की है।

.

बावन बीघा निवासी सतीश कुमार ठाकुर का पेट्रोल पंप के पास एक मकान और जमीन है। उनके पुत्र समीर ठाकुर नियमित रूप से सुबह-शाम इस आवास पर आते-जाते हैं। गुरुवार सुबह 07:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे। घर के सामने रुककर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बाइक से पहुंचे थे बदमाश।

जमीन विवाद की बात सामने आ रही है

घटना की सूचना मिलने पर मुसहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खोखे मिले बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सतीश कुमार ठाकुर का उस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इस संबंध में पूर्व में थाने में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी को लेकर प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई थी।

बेखौफ बदमाशों ने की फायरिंग।

बेखौफ बदमाशों ने की फायरिंग।

जल्द होगा मामले का खुलासा- थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल से खोखे बरामद मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments