Saturday, May 9, 2026
HomeफूडPalak Kofta Recipe: बिना तेल में तले बनाएं क्रिस्पी पालक कोफ्ता, सर्दियों...

Palak Kofta Recipe: बिना तेल में तले बनाएं क्रिस्पी पालक कोफ्ता, सर्दियों के डिनर के लिए हेल्दी और टेस्टी रेसिपी


Palak Kofta Recipe: सर्दियों में ज्यादातर लोग पालक बार-बार बनाते हैं. कहीं दाल में डाल लिया, कभी साग बन गया, तो कभी पालक-पनीर, लेकिन सच कहें तो कुछ दिनों बाद एक जैसा स्वाद बोर कर देता है. कई बार मन करता है कि कुछ ऐसा बनाया जाए जिसमें पालक भी हो, स्वाद भी हटकर हो और हेल्दी भी लगे. यही वजह है कि आजकल लोग पालक कोफ्ता जैसी डिश को काफी पसंद करते हैं, लेकिन कोफ्ते बनाने का नाम आते ही दिमाग में एक ही बात घूमती है-बहुत सारा तेल. लोग हेल्थ को ध्यान में रखते हुए कई बार कोफ्ते बनाना छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आपको भी ये टेंशन है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं. क्योंकि यहां आप जानेंगे एक ऐसी पालक कोफ्ता रेसिपी जो बिना तेल में तले तैयार हो जाती है, और टेस्ट भी शानदार आता है. ये रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्थ को लेकर अलर्ट रहते हैं, लेकिन टेस्ट से भी समझौता नहीं करना चाहते. इसकी खासियत यही है कि ये हल्की भी है और क्रिस्पी भी-यानी खाने में मजा दोगुना.

डिनर में अगर कुछ अलग बनाना हो या घर में मेहमान आ जाएं, तो पालक के ये क्रिस्पी कोफ्ते आपकी टेबल का स्टार बन सकते हैं. बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं और आपकी प्लेट में एकदम टेस्टी, हेल्दी और खुशबूदार पालक कोफ्ता ग्रेवी तैयार होगी. चलिए, बिना देर किए जानते हैं पूरी रेसिपी.

पालक कोफ्ता के लिए सामग्री
-300 ग्राम पालक
-1 बड़ा चम्मच नमक
-अदरक, लहसुन
-आधा छोटा चम्मच अजवाइन
-आधा छोटा चम्मच हल्दी
-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च
-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
-आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-3–4 बड़े चम्मच बेसन

ग्रेवी के लिए सामग्री
-2 चम्मच सरसों का तेल
-1 छोटा चम्मच जीरा
-5 काली मिर्च
-2 छोटी इलायची
-आधा छोटा चम्मच हल्दी
-1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
-1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
-पानी जरूरत के हिसाब से
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
-6 लहसुन की कलियाँ
-2 प्याज
-2 हरी मिर्च
-2 टमाटर
-2–3 चम्मच दही
-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

पालक कोफ्ता कैसे बनाएं?

स्टेप 1: पालक तैयार करें
-सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें और मोटा डंठल हटा दें. अब पालक को बारीक काट लें. एक बड़े बर्तन में डालकर उस पर एक चम्मच नमक छिड़क दें और 10 मिनट छोड़ दें. नमक की वजह से पालक पानी छोड़ देगा.
-अब पालक को अच्छी तरह निचोड़ लें और पानी अलग रख दें. ध्यान रखें, ये पानी फेंकना नहीं है क्योंकि बाद में ग्रेवी में काम आएगा.

स्टेप 2: मसाला बेस तैयार करें
-अब दो प्याज, अदरक, लहसुन और एक हरी मिर्च को क्रश करें. इसे एकदम बारीक पेस्ट न बनाएं, बस दरदरा क्रश करें.
-अब टमाटर का अलग से पेस्ट बना लें और अलग रख दें.

स्टेप 3: कोफ्ते बनाएं
-निचोड़े हुए पालक में 1–2 चम्मच प्याज-लहसुन का मिश्रण डालें. फिर अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर और बेसन डालकर सबको अच्छी तरह मिक्स करें.
-अब इस मिश्रण से राउंड आकार के कोफ्ते बना लें.

Spinach Kofta

स्टेप 4: ग्रेवी बनाएं
-कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, काली मिर्च और इलायची डालें. जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तो इसमें क्रश किया हुआ प्याज डालें.
-जब प्याज अच्छी तरह पक जाए और हल्का सुनहरा हो जाए, तब टमाटर पेस्ट डालकर पकाएं.
-अब इसमें पालक का बचा हुआ पानी डालें ताकि ग्रेवी का फ्लेवर बढ़े.

स्टेप 5: बिना तेल के कोफ्ते पकाएं
-कड़ाही के ऊपर स्टील की बड़ी छननी रखें और उसे हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें.
-अब उस पर पालक के कोफ्ते रखें और ढककर 10 मिनट पकने दें.
-इस तरीके से कोफ्ते बिना तेल में भी हल्के क्रिस्पी बन जाते हैं.
-जब कोफ्ते तैयार हो जाएं, उन्हें ग्रेवी में डालें और ऊपर से कसूरी मेथी छिड़क दें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments