Friday, July 3, 2026
Homeराज्यदिल्लीराजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी...

राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, सड़कों पर 10 मीटर देखना भी मुश्किल; उत्तराखंड में झरने जमे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh Old Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall Rainfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई इलाकों में बादल छाए हैं। इससे सर्द हवाएं कमजोर हुई हैं। राज्य के 18 शहरों में शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पारा 3 डिग्री पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के 19 शहरों में कल रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में 5.2 डिग्री तापमान रहा। इतना ही तापमान प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन और सबसे ठंंडी जगह कहे जाने वाले पचमढ़ी में भी दर्ज किया गया।

यूपी और बिहार में घने कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। यूपी के लखनऊ, गोरखपुर समेत 30 जिलों में सड़कों पर 10 मीटर दूर कुछ भी नहीं दिख रहा है। शनिवार सुबह सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इससे एक महिला जख्मी हो गई।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में रविवार को बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति, चंबा और कुल्लू जिलों में बर्फबारी की संभावना है।

देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है।

बिहार के मुंगेर में सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।

बिहार के मुंगेर में सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।

राज्यों में मौसम की हाल…

मध्य प्रदेश : पचमढ़ी जितना ठंडा इंदौर, 5.2 डिग्री पारा; भोपाल में पारा 7° से नीचे, अगले 3 दिन शीतलहर नहीं

मध्य प्रदेश में इस बार सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इंदौर में पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार रात इंदौर में 5.2 डिग्री तापमान रहा। इतना ही तापमान प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 7 डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक राज्य में शीतलहर की आशंका नहीं जताई है, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान : बफीर्ली हवाओं का असर कम, हल्की धूप के बीच छाए बादल, तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत

राजस्थान में शुक्रवार को अधिकतर शहरों में मौसम साफ रहा।

राजस्थान में शुक्रवार को अधिकतर शहरों में मौसम साफ रहा।

राजस्थान में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं कमजोर हुई हैं। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ सहित कई इलाकों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। दिन के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। बीकानेर में कल अधिकतम तापमान 3.8​ डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। कल सबसे कम तापमान माउंट आबू में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड : चमोली में माइनस 10 डिग्री तापमान, नदी-नाले और झरने जमे; कल से बर्फबारी की आशंका

चमोली में बर्फबारी के बाद झील-झरने जम गए हैं।

चमोली में बर्फबारी के बाद झील-झरने जम गए हैं।

उत्तराखंड में रविवार से बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के बाद तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और गिर जाएगा। इन इलाकों में तापमान पहले से ही माइनस में है। चमोली के नीती घाटी में शुक्रवार को तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंच गया। इससे वहां नदी-नाले और झरने जम गए हैं। ​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

बिहार : समस्तीपुर में तापमान 7.9 डिग्री पहुंचा, बेगूसराय और बक्सर में जीरो विजिबिलिटी; पटना समेत 8 शहरों में कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाने लगा है।

बिहार के कई जिलों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाने लगा है।

बिहार में पश्चिम दिशा से चल रही हवा पहाड़ी इलाके से सर्द हवाएं लेकर आ रही हैं। इससे प्रदेश में कंपकंपी बढ़ गई है। समस्तीपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। शेखपुरा, नवादा समेत 5 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पटना समेत 8 शहरों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया है। बेगूसराय और बक्सर में जीरो विजिबिलिटी रही। सड़कों पर 100 मीटर दूर भी ठीक से कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments