Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरायसेन मंडी में 3 दिन बाद मंगलवार से नीलामी: 300 से...

रायसेन मंडी में 3 दिन बाद मंगलवार से नीलामी: 300 से ज्यादा किसान धान लेकर दशहरे मैदान पहुंचे, ठंड में बितानी पड़ेगी रात – Raisen News


रायसेन कृषि उपज मंडी में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार से फिर नीलामी शुरू होगी। शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती, रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को स्थानीय बंदी के कारण नीलामी पूरी तरह बंद रही थी।

.

नीलामी शुरू होने से पहले ही सोमवार को 300 से अधिक किसान अपनी धान की उपज लेकर दशहरे मैदान पहुंच गए। इन दिनों धान की भारी आवक हो रही है, इसी कारण दशहरे मैदान को अस्थायी मंडी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर आते हैं और व्यापारी इसी मैदान में नीलामी करते हैं।

सोमवार रात तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। ऐसे में किसानों को खुले मैदान में कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। न तो खेतिहर को रहने का इंतजाम है और न ही अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अलाव और व्यवस्था का इंतजार कर रहे किसान

मंडी प्रशासन की ओर से किसानों के लिए अभी तक अलाव या गर्माहट की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि नीलामी शुरू होने के साथ ही जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments