Monday, June 22, 2026
Homeफूडरतपुर की शाही काजू सेब मिठाई, स्वाद ऐसा जो जुबान पर घुलते...

रतपुर की शाही काजू सेब मिठाई, स्वाद ऐसा जो जुबान पर घुलते ही वाह निकल जाए


होमफोटोलाइफ़फूड

भरतपुर की ऐसी मिठाई जो दिखती तो सेब जैसी है, लेकिन स्वाद में है शाही राज़

Last Updated:

Famous Sweets Of Bharatpur: भरतपुर की खास काजू सेब मिठाई अपनी अनोखी बनावट और रॉयल स्वाद के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. देखने में यह बिल्कुल असली सेब जैसी लगती है, लेकिन अंदर से यह पूरी तरह काजू से बनी शाही मिठास है. इसका मुलायम टेक्सचर और हल्की मिठास हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है. खास मौकों और उपहार के रूप में इसकी बढ़ती मांग ने इसे भरतपुर की नई पहचान बना दिया है.

काजू सेब मिठाई पूरी तरह से काजू से तैयार की जाती है. इसे बनाने में बारीकी और कलात्मकता का खास ध्यान रखा जाता है. जिससे इसका आकार रंग और बनावट बिल्कुल सेब जैसा दिखाई दे मिठाई का लाल-हरा रंग और चिकनी सतह इसे असली फल जैसा रूप देता है.जो इसे अन्य मिठाइयों से अलग बनाता है.

इस खास मिठाई को भरतपुर के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी आनंद स्वरूप मुकेश चंद गजक वाले तैयार करते है. उनके यहां यह मिठाई विशेष तरीके से बनाई जाती है.और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है.उनका कहना है कि काजू सेब को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

इतना ही नहीं यहां की मिठाइयां देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी पहुंच रही हैं. जिससे भरतपुर की पहचान और मजबूत हो रही है. काजू सेब मिठाई स्वाद और कला का बेहतरीन संगम है, जो अब शहर की नई पहचान बनती जा रही है. आने वाले समय में यह मिठाई भरतपुर को मिठास के नक्शे पर और खास स्थान दिला सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments