भाजपा के उपेंद्र प्रसाद की जीत।
गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के विनय कुमार यादव को 24,194 मतों के अंतर से पराजित किया।
.
अंतिम मतगणना के अनुसार, उपेंद्र प्रसाद को कुल 99,758 वोट मिले, जबकि राजद के विनय कुमार यादव को 75,564 मत प्राप्त हुए।
सुबह से शुरू हुई मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती राउंड में बढ़त का अंतर कम था, लेकिन अंतिम चरणों में भाजपा प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त बना ली।
परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।
वहीं, राजद पार्टी के समर्थकों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए परिणाम को शांतिपूर्वक स्वीकार किया। जीत के बाद उपेंद्र प्रसाद ने जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की बात कही।

