सरफराज वारसी | बाराबंकीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बाराबंकी के कस्बा शाहबपुर में शनिवार देर रात एक कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 5 हजार रुपए नकद और कॉस्मेटिक का सामान लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह घटना शाहबपुर चौराहा स्थित जहांगीराबाद रोड पर हुई। यहां बिजेंद्र गुप्ता की कॉस्मेटिक और सर्राफ की दुकानें हैं। देर रात दो अज्ञात बाइक सवार चोरों ने कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।
रविवार सुबह जब बिजेंद्र गुप्ता के पुत्र शिवम गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर मुड़ा पड़ा है। उन्होंने तत्काल परिजनों और मसौली पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।पुलिस ने दावा किया है कि इस चोरी का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

