Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमऊगंज में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर: लौर थाना...

मऊगंज में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर: लौर थाना क्षेत्र में हादसा, घायल युवक अस्पताल में भर्ती – Mauganj News


लौर थाना क्षेत्र के उमरताल-पताई गांव स्थित ओवर ब्रिज के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

पुलिस के अनुसार, बाइक क्रमांक MP17 NB 1338 मऊगंज से लौर की ओर जा रही थी। पीछे से आ रही बोलेरो ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खो बैठा। बाइक को टक्कर मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। यह हादसा गुरुवार शाम लगभग 7 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरार बोलेरो वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि घायल की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments