Monday, May 11, 2026
Homeबॉलीवुडरात के ढाई बजे अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, 'पूरा ब्रह्मांड हिल...

रात के ढाई बजे अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, ‘पूरा ब्रह्मांड हिल गया’, लोगों ने ली चुटकी- सर जया जी…


Last Updated:

Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. बीती रात 2 बजकर 31 मिनट पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जो अब वायरल हो है.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन का पोस्ट सुर्खियों में हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के है. और सिर्फ दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को वह अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. 60-70 के दौर को वह उन सेलेब्स में से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. अपनी पोस्ट से अकसर हलचल मचता देने वाले अमिताभ बच्चन ने बीती रात के ढाई बजे एक पोस्ट शेयर किया, हमेशा की तरह, उनके पोस्ट ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया और वायरल हो गया.

एक्स पर उना ये पोस्ट नंबर T 5525 था और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पोस्ट के नीचे 170 से ज्यादा लाइक्स और 90 से ज्यादा कमेंट्स आए, जिनमें फैंस उनके इस रहस्यमयी अंदाज को लेकर कुछ तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. वहीं, कुछ जया बच्चन और रेखा का नाम लेकर भी चुटकी ले रहे हैं.

रात के ढाई बजे अमिताभ ने किया पोस्ट

रात के 2 बजकर 31 मिनट पर उन्होंने अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘ऊपर देखा, इधर उधर देखा- पूरा ब्रह्मांड हिल गया.’ सोशल मीडिया यूजर बिग बी के इस पोस्ट का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं. कई यूजर्स ने पूछा कि क्या यह किसी आने वाली फिल्म या प्रोजेक्ट का हिंट है. वहीं कुछ ने मजाक में लिखा ‘सर, क्या आपने कोई एलियन देख लिया?’ कई फैंस ने इसे ‘बिग बी की नाइट फिलॉसफी’ करार दिया.

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan X Post, Amitabh Bachchan posted on X at mid night, Amitabh Bachchan Confusing Post, Amitabh Bachchan Health, Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan, Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan-rekha, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन की पोस्ट, अमिताभ बच्चन का आधी रात का पोस्ट
अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

लोगों ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर फैंस जया बच्चन और रेखा का नाम लेकर भी चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘सर, सीधा सा बोलिए जया जी को देखा’. एक अन्य ने लिखा- ‘क्या हुआ सर, जया जी आ गईं क्या?’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘चार पेग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है श्रीवास्तव साहब, सुबह तक ठीक हो जाएगा.’ एक ने लिखा- ‘सर रेखा पुरानी यादों में खो गए क्या?’ हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की. किसी ने अमिताभ के इस ट्वीट को वर्टिगो की प्रॉब्लम से जोड़कर देखा तो किसी ने उन्हें आराम करने की सलाह दी. वहीं कुछ ने ये आशंका जाहिर की कि ये उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर हो सकता है.

KBC में नजर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों में एक्टिंव हैं. वह लगातार फिल्में कर रहे हैं. इसके साथ इन दिनों वह रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ रहे हैं. अपने शूटिंग के किस्से वह कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

रात के ढाई बजे BIG B ने किया पोस्ट, ‘ब्रह्मांड हिल गया’, लोगों ने ली चुटकी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments