Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी के सिंधोरा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला: अस्पताल...

वाराणसी के सिंधोरा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला: अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, शिकायत दर्ज नहीं – Sindhaura(Pindra) News


शशिकांत जायसवाल | सिंधौरा(पिंडरा), वाराणसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक शिवा राजभर(फाइल फोटो)

सिंधोरा थाना क्षेत्र के सिंधोरा बाजार में बीती रात करीब 10 बजे एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक सवार शिवा राजभर की मौत हो गई। सिंधोरा राजभर बस्ती निवासी शिवा राजभर अपने घर लौट रहे थे, तभी बसंतपुर गेट के पास उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद, परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से शिवा को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक शिवा राजभर के परिवार में उनकी 6 वर्षीय पुत्री और 2 वर्षीय पुत्र हैं। अस्पताल जाने के कारण परिजनों द्वारा अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments