Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशझांसी नहीं आएगी उदयपुर इंटरसिटी और ताज एक्सप्रेस: एक आगरा कैंट...

झांसी नहीं आएगी उदयपुर इंटरसिटी और ताज एक्सप्रेस: एक आगरा कैंट से उदयपुर तो दूसरी ग्वालियर से नई दिल्ली के बीच चलेगी – Jhansi News



झांसी से नई दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस और झांसी से खजुराहो व उदयपुर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन नवंबर से झांसी नहीं आएंगी। रेलवे इन्हें आगरा कैंट और ग्वालियर स्टेशन से ही वापस भेज देगा। इस बदलाव का कारण रेलवे बोर्ड ने झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर क

.

बता दें कि झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन बुंदेलखंड के लोगों, खासकर निम्न आयवर्ग के यात्रियों के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रेन है। चेयरकार होने के चलते इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों के मुकाबले कम किराया लगता है। साथ ही झांसी से खुलने के चलते सीट भी आसानी से मिल जाती है।

लेकिन, इस ट्रेन को आगामी 25 नवंबर से 8 जनवरी तक नई दिल्ली से ग्वालियर के बीच ही चलाया जाएगा। यह गाड़ी झांसी नहीं आएगी। वहीं, झांसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस को आगामी 25 नवंबर से 8 जनवरी तक ग्वालियर से नई दिल्ली के बीच ही चलाया जाएगा।

इसी तरह खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच झांसी के रास्ते चलने वाली उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 26 नवंबर से 9 जनवरी तक आगरा कैंट से उदयपुर सिटी के बीच ही चलाया जाएगा।

वहीं, वापसी में यह ट्रेन 24 नवंबर से 7 जनवरी तक उदयपुर से आगरा कैंट के बीच ही चलेगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और उसके उच्चीकरण का काम होना है। इसलिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments