Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमां लक्ष्मी के विसर्जन में बनाए गए 5 आर्टिफिशियल तालाब: नगर...

मां लक्ष्मी के विसर्जन में बनाए गए 5 आर्टिफिशियल तालाब: नगर निगम ने की सफाई और सुरक्षा की तैयारी – Gorakhpur News


दीपावली के बाद अब लक्ष्मी प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी पूरी हो गई है। नगर निगम ने इस बार शहर में पांच अस्थायी पोखरे बनाए हैं ताकि प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से किया जा सके। इनमें एकला बांध पर तीन पोखरे, जबकि महेसरा और डोमिनगढ़ मे

.

मां लक्ष्मी के विसर्जन के लिए तैयार आर्टिफिशियल तालाब

नगर निगम ने बताया कि इन सभी स्थानों पर सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, नगर क्षेत्र में कुल 984 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित हैं, जबकि पूरे जिले में इनकी संख्या 3313 है। प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए निगम की टीमें पहले से ही हर स्थल पर तैनात कर दी गई हैं।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि सभी विसर्जन स्थलों की सफाई पूरी कर ली गई है और निगरानी के लिए पर्यवेक्षण दल लगातार मौके पर मौजूद रहेगा। इसके अलावा हर स्थल पर कैंप कार्यालय भी बनाया गया है, जहां से अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे विसर्जन के लिए केवल तय किए गए अस्थायी पोखरों का ही इस्तेमाल करें। प्रतिमाओं या सजावटी सामग्री को खुले जल स्रोतों जैसे नदियों या तालाबों में न डालें, ताकि पर्यावरण और स्वच्छता दोनों सुरक्षित रहें।

प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं और उम्मीद है कि नागरिकों के सहयोग से लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में संपन्न होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments