Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभिंंड में जमीन विवाद के बाद युवक की मौत: मौ में...

भिंंड में जमीन विवाद के बाद युवक की मौत: मौ में परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम; हत्या का आरोप, पुलिस दे रही समझाइश – Bhind News


भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरा गांव में जमीन विवाद के अगले ही दिन एक युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर 40 वर्षीय रामवीर की लाश खेत में पड़ी मिली, जिसके बाद गांव और मौ कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए हत्या का मु

.

रात में घर से निकले, सुबह खेत में मिली लाश

परिजनों के अनुसार, रामवीर शनिवार देर रात करीब 12 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो रामवीर का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

एक दिन पहले हुआ था जमीन विवाद, हुई थी क्रॉस एफआईआर

जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों ओर से मारपीट के आरोप लगे और क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी। रामवीर भी इस मामले में आरोपी बनाए गए थे।

पीएम के बाद शव रखकर किया चक्काजाम

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर मौ पहुंचे और शाम करीब 6 बजे चक्काजाम कर दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

मौ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया

प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, लेकिन अंतिम स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिजनों की मांग पर विचार किया जा रहा है और चक्काजाम हटवाने के प्रयास जारी हैं।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments