पूर्णिया एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सभा स्थल पर पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। साथ ही तै
.
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम जब भी बिहार आते हैं, तब बड़ी सौगात देते हैं। इन सब के पीछे पीएम का मकसद विकसित बिहार का सपना पूरा करना है। आज ही 8000 करोड़ रुपए का सौगात मिला है। पीएम पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीसाबाड़ी स्थित एसएसबी कैंप में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर पीएम के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे।
इसके अलावा दूसरी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करते हुए हर परिवार की महिला के खाते में 10 हजार रुपए भेजेंगे। सीमांचल की अहम कोसी मेची योजना, रेलवे के प्रोजेक्ट, पावर स्टेशन प्रोजेक्ट, ग्रीन एक्सप्रेस वे समेत कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 40 से 45 हजार करोड़ रुपए की राशि की योजना होगी। इतनी बड़ी राशि की योजना चालू होने से बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रगति आएगी। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पूर्णिया में 14 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल।
3 से 4 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ये सभी कार्यक्रम शहर से बाहर बड़े स्थानों पर किए गए। सीसाबाड़ी में जनसभा रखी गई है। टेंट काफी विशाल होगा। 5 हैंगर बनाए गए हैं। जनसभा में तीन से चार लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रंगभूमि मैदान छोटा पड़ जाता। आज तक जितने भी कार्यक्रम और सभाएं हुई, वो रणभूमि मैदान में ही की गई, लेकिन ये कार्यक्रम काफी बड़ा है।

