Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में चाकू मारकर युवक की हत्या: घटनास्थल पर 4 थानों...

मधुबनी में चाकू मारकर युवक की हत्या: घटनास्थल पर 4 थानों की पुलिस तैनात, आरोपी गिरफ्तार – Madhubani News



मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र के चौहटा गांव में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद महफूज (30) के रूप में हुई है। घटना रात 9:45 बजे की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मनान उर्फ गोरे (22 ) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में

.

बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार के अनुसार, यह घटना आपसी दुश्मनी का परिणाम है। आरोपी ने मृतक की जांघ पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

30 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस, क्यूआरटी टीम, डीएसपी मुख्यालय और सीडीपीओ सदर-01 मौके पर पहुंचे। औंसी, पौताना और आसपास के थानों की पुलिस भी 30 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। एफएसएल टीम साक्ष्यों की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments