Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारनेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी में हैजा का अलर्ट: सदर अस्पताल...

नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी में हैजा का अलर्ट: सदर अस्पताल में विशेष टीम गठित, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- साफ-सफाई का ध्यान रखें – Sitamarhi News



बिहार के सीतामढ़ी में नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में हैजा फैलने की खबर के बाद प्रशासन सतर्क है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से अलर्ट जारी किया है।

.

नेपाल सीमा से लगे बैरगनिया, मेजरगंज, सोनबरसा, परिहार और सुरसंड के स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सदर अस्पताल में चार डायरिया मरीजों का गहन परीक्षण किया गया है। सोमवार को ओपीडी में 800 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डायरिया के रोगी शामिल थे।

अस्पतालों में दवाओं- संसाधनों का अतिरिक्त डोज

नेपाल के वीरगंज, पोखरिया और कलईया में हैजा फैलने की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने अस्पतालों में दवाओं और संसाधनों का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया है।

खुले भोजन से करें परहेज, पीएं उबला पानी

एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया है। यह टीम एंबुलेंस के साथ आपात स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने की अपील की है। खुले में रखे भोजन से बचने और हाथ धोने की आदत डालने की सलाह दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments